-बाल सांसद एवं मीणा मंच का गठन
बंदरा। दीपक कुमार तिवारी।
प्रखंड के बुनियादी विद्यालय हत्था में छात्र-छात्राओं के बीच सर्वसम्मति से चुनाव कराकर बाल संसद एवं मीणा मंच का गठन किया गया। स्कूल के वरीय शिक्षक सत्यरंजन मुकेश ने बताया कि कक्षा 6वीं से 8वीं के छात्र-छात्राओं को इसमें शामिल किया गया है। सर्वसम्मति से 8वीं कक्षा की समिता कुमारी को प्रधानमंत्री चुना गया, जबकी सेवक कुमार, कंचन कुमारी सहित अन्य 7 छात्र-छात्राओं को स्वच्छता, जल, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के मंत्रिमंडल में शामिल कराया गया।

वहीं मीणा मंच का भी गठन किया गया है। जिसमें 6वीं से 8वीं की छात्राओं को शामिल किया गया है। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा बच्चों को बाल संसद एवं मीना मंच के कार्य दायित्व एवं उद्देश्यों के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी गई।चयनित बच्चों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उनका फ़ोटो सेशन कराया गया। शिक्षकों ने बताया कि इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को बाल संसद एवं मीना मंच के दायित्व के प्रति जागरूक करना तथा उसे प्रायोगिक ज्ञान दिलाना है।












