-हत्था ओपी की पुलिस ने 248 बोतल शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार,2 सहयोगी फरार
बंदरा। दीपक।
हत्था पुलिस ने तेपरी डीह टोला से एक झोपड़ी से शराब की बड़ी खेप के साथ कारोबारी प्रभात कुमार उर्फ रमण कुमार ठाकुर को गिरफ्तार किया है। एएसआई नासिर खान ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मौके से शराब की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किए गए कारोबारी युवक को न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शराब बरामदगी एवं गिरफ्तारी की कार्यवाई के दौरान दो सहयोगी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है।

एएसआई ने बताया कि जब्त की गई शराब की बोतलें चंडीगढ़ निर्मित हैं। कुल 248 बोतल अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गई है जो करीबन 93 लीटर बताई गई है। छापेमारी के दौरान एक कारोबारी गिरफ्तार किया गया, जबकि दो सहयोगी भागने में सफल रहा। सूत्रों का बताना है कि मौके से फरार हुआ सहयोगी हत्था ओपी एवं आसपास के इलाके का है। वहीं इस कारोबार में कई वेंडर युवक भी शामिल है। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस इन मामले का डिटेल्स खंगाल रही है और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है।
















