-सम्पर्क सड़क के मामलों को लेकर बन्दरा एवं तेपरी के लोगों ने प्रखण्ड में विधायक का किया घेराव
बन्दरा। दीपक।
बन्दरा प्रखंड मुख्यालय पहुंचे आरजेडी विधायक निरंजन राय का बन्दरा एवं तेपरी के ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों ने संपर्क सड़क अवरुद्ध होने के मामलों को लेकर घेराव कर कार्रवाई की मांग की। तेपरी पंचायत से लोगों का कहना था कि तेपरी ब्रह्मस्थान तक जाने वाली मुख्य पथ पिछले दो महीनों से अवरुद्ध है। इस मामले में शिकायत के बावजूद हत्था ओपी की पुलिस और बंदरा सीओ के द्वारा आवश्यक कार्यवाई नहीं की जा रही है तथा एक दूसरे पर टालमटोल की जा रही है।

इस मामले में विधायक निरंजन राय ने बन्दरा सीओ को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 2 दिनों में कार्यवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया गया। वही प्रखंड मुख्यालय के महादलित बस्ती के लोगों के द्वारा भी विधायक का घेराव कर मांग किया गया कि प्रखंड मुख्यालय की चहारदीवारी घेराव करने से उन लोगों को यातायात में परेशानी हो रही है।

मुख्यालय परिसर में स्थित सरकारी स्कूल में उनके बच्चों के आने- जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है।इन लोगों के द्वारा आने जाने के लिए पास में एक गेट निर्माण की मांग की जा रही थी। इस मामले में भी विधायक ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।विधायक निरंजन राय ने बताया कि दोनों मामलों में आवश्यक कार्यवाई के लिए बंदरा सीओ एवं बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं।












