Advertisement

Breaking: सकरी मन APHC में मिट्टी भराई कार्य में अनियमिता की शिकायत

-सकरी मन APHC में मिट्टी भराई कार्य में अनियमिता की शिकायत

बंदरा।दीपक।

प्रखंड मुन्नी बैंगरी पंचायत के सकरी मन स्वास्थ्य केन्द्र प्रगाण में मिट्टी भराई कार्य में अनियमिता की शिकायत की गई है।इस मामले की जांच और उचित करवाई हेतु सोमवार को इसकी शिकायत मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त,प्रखंड विकास पदाधिकारी बंदरा और प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी बंदरा से की गई है।


आवेदन में लिखा गया है कि यह काम सरकारी दिशा निर्देश के प्रतिकूल, मनमाने ढंग एवम नियम विरुद्ध किया गया है। यह कार्य मनरेगा मजदूरों के बदले टैक्टर ट्रॉली और जेसीबी मशीन से कराया गया है।जिसका साक्ष के रूप में आवेदन के साथ फोटो भी संलग्न किया गया है।इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई बोर्ड लगाए बिना सरकारी राशि का लूट खसोट किए जाने का जुगाड लगाया गया है।
इस आवेदन में मुन्नी बैंगरी पंचायत के उपमुखिया शिवनाथ कुमार सहनी, वार्ड सदस्य रंजीत सहनी, जितेंद्र सहनी, राजकुमार महतो, गिरजा देवी, सीमा देवी, सुशीला देवी, मिथलेश देवी, मोहम्द ताजीम, सकल कुमार पासवान का भी हस्ताक्षर मोहर सहित अंकित किया गया है।