चंपारण की खबर::
– देश के नामचीन पत्रकार रविश कुमार के मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
देश के नामचीन पत्रकार रविश कुमार एवं गोविंदगंज विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजेश पांडेय के ब्रह्मलीन मां के निधन की सूचना बाद उनके गांव जितवारपुर में शुक्रवार को आयोजित श्राद्ध कर्म के अवसर पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आकर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किए। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। वहीं तेजस्वी यादव के आगमन की खबर पर राजद कार्यकर्ता और नेता स्वागत में मौजूद रहे और जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि डिप्टी सीएम कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिससे कार्यकर्ता मायूस दिखे। वहीं उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।

इस दौरान अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल से लेकर उप स्वास्थ्य केंद्र पिपरा तक स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी उप मुख्यमंत्री के अस्पतालों के निरीक्षण को लेकर तैनात दिखे। क्योंकि उपमुख्यमंत्री अस्पतालों के निरीक्षण के लिए भी जाने वाले थे। लेकिन उनके कार्यक्रम में बदलाव होने के कारण अस्पताल निरीक्षण कार्यक्रम स्थगित हो गई। जिससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चैन की सांस लिए।












