Advertisement

Breaking: शादी के घर में सिलिंडर ब्लास्ट, 22 लोगों की दर्दनाक मौत

-शादी के घर में सिलिंडर ब्लास्ट, 22 लोगों की दर्दनाक मौत

 

संवाददाता। जोधपुर।

इस वक्त बड़ी खबर राजस्थान के जोधपुर से आ रही है, जहां सिलेंडर ब्लास्ट में कुल 22 लोगों की मौत हो गई। घटना जिले के शेरगढ़ इलाके के भूंगरा गांव की है। दरअसल, यहां एक घर में शादी थी। इसी दौरान सिलिंडर ब्लास्ट हो गया।

इस घटना में कुल 22 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में दूल्हे के माता-पिता भी शामिल हैं। इस घटना के बाद शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गई। बाड़मेर जिले के खोखसर (गिड़ा) के रहने वाले विजयसिंह की सबसे छोटी बेटी ओमकंवर की शादी थी। बारात जोधपुर के शेरगढ़ भूंगरा से आने वाली थी, लेकिन बारात के पहले ही सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस घटना में चपेट में आए दूल्हा समेत करीब 60 लोग झुलस गए थे। इस घटना के बाद पूरे घर में अफरातफरी मच गई।