-विधायक प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला,एसकेएमसीएच रेफर
बंदरा।दीपक।
पियर थाना क्षेत्र के चंदौली में बुधवार को स्थानीय विधायक प्रतिनिधि सह जिला राजद महासचिव विनय यादव पर जानलेवा हमला की घटना हुई है।घटना के बाद उन्हें एंबुलेंस से बन्दरा पीएचसी में भर्ती कराया गया। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि जख्मी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं इस दौरान पीड़ित विधायक प्रतिनिधि विनय यादव ने बताया कि वे अपने गांव चंदौली में थे। इसी दौरान सुनियोजित तरीके से उन पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावर करीब 5-6 की संख्या में तथा हथियार आदि से लैश थे। उन्होंने बताया कि घटना की तत्काल शिकायत पीयर थाना से की गई है।उन पर यह दूसरा अटैक है। पिछले दिनों अहियापुर में भी शहर से पैसा निकासी कर लौटने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर पैसा लूटने का प्रयास किया था। इस दौरान वे बाइक हादसे के शिकार होकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इलाज के बाद घर लौटे थे। जिसके बाद बुधवार को यह दूसरी बार हमला कर दिया गया। सर में दूसरी बार गम्भीर चोट लगी है। इधर पियर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

जदयू नेता ने भी जताई नाराजगी,पुलिस से कार्यवाई की मांग:
उधर जदयू जिला महासचिव जयप्रकाश यादव,जदूय नेता एवं बन्दरा के पूर्व उपप्रमुख दिनेश राय ने भी इस घटनाक्रम की निंदा की है तथा कहा है कि रंगदारी मांगने को लेकर की गई यह हमला बेहद निंदनीय है। ऐसे में जनप्रतिनिधि असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पियर पुलिस को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।हमलावरों की अविलंब गिरफ्तारी होनी चाहिए।इन्होंने पीड़ित से बन्दरा पीएचसी में पहुंचकर मुलाकात भी की।
















