Advertisement

Breaking: राशि लेकर आवास नहीं बनाने वाले मतलुपुर के दो लाभुकों पर होगी प्राथमिकी,प्रखण्ड के दर्जन भर ऐसे लाभुक चिन्हित

-राशि लेकर आवास नहीं बनाने वाले मतलुपुर के दो लाभुकों पर होगी प्राथमिकी,प्रखण्ड के दर्जन भर ऐसे लाभुक चिन्हित

दीपक।बन्दरा।

आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाने के लिए राशि लेने के बावजूद अब तक मकान नहीं बनाने वाले प्रखंड के एक दर्जन लाभुकों पर जल्द प्राथमिकी की कार्रवाई होगी।ऐसे लाभुकों को चिन्हित किया गया है।जिसमें मतलूपुर पंचायत के दो लाभुकों वीणा देवी एवं खुशबू देवी पर जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। बंदरा बीडीओ प्रशांत कुमार ने गुरुवार को बताया कि कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जल्द हीं दोनों लाभुकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। वित्तीय वर्ष 2017-18 में खुशबू देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया था, वहीं वित्तीय वर्ष 2019-20 में वीणा देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया था, लेकिन इन्होंने कई साल बीतने एवं योजना राशि लेने के बावजूद अबतक मकान नहीं बनाया है। लिहाजा इन पर प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई जल्द ही कराई जाएगी। इस संबंध में संबंधित अधीनस्थ कर्मी से डिटेल्स रिपोर्ट मांगी गई है।