Breaking: राजद मनाएगा सभी प्रखंड मुख्यालयों पर जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती

-राजद मनाएगा सभी प्रखंड मुख्यालयों पर जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती

पटना।संवाददाता।

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि दिनांक 24 जनवरी, 2023 को जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा राज्य भर के सभी 534 प्रखंड मुख्यालयों पर ‘‘संविधान बचाओ-देश बचाओ’’ अभियान के तहत पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं के द्वारा संकल्प लिया जायेगा।


इन्होंने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने देश और बिहार में जिस तरह से शोषितों, वंचितों के हक और अधिकार तथा समतामूलक समाज के निर्माण के लिए सपना देखा था, उस सपने के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल गरीबों, शोषितों और सामाजिक न्याय की धारा की मजबूती के लिए सरजमीन पर जो काम करते रहा है उसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। जहां गांधी, अम्बेदकर, लोहिया और कर्पूरी ने छोटे-बड़े, गरीबी, अमीरी के भेदभाव को समाप्त करने के दिशा में कार्य किया। इन सभी ने कहा था कि राष्ट्रपति हो भंगी की संतान सबकी शिक्षा एक समान, रानी हो या मेहतरानी सबको मिले वोट का अधिकार तथा हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई सहित सभी धर्मों के साथ मिलकर देश को मजबूत करने के दिशा में जो रहनुमाई की थी उसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आजादी की लड़ाई के समय से ही आरएसएस के लोग इन सपनों को तोड़कर मनुवादी व्यवस्था लागू कराने की चाहत, तिरंगा के बदले भगवा झंडा लहराने की चाहत, राष्ट्रगीत को बदलने की चाहत और संविधान को बदलकर मनुस्मृति के अनुरूप संविधान लागू करने की चाहत करते रहे हैं और आज धर्म को सत्ता की सीढ़ी की तरह इस्तेमाल कर मंशा पुरी करने की चाहत और कोशिश कर रहे हैं। वैसी ताकतों के खिलाफ समय रहते कोई फैसला नहीं लिया और सामाजिक गोलबंदी नहीं की गई तो गांधी, लोहिया, अम्बेदकर और कर्पूरी जी के सपनों को बिखरने से रोका नहीं जा सकता है। इसलिए शोषित, वंचित, दलित, अकलियत और पिछड़ों के लिए जो संविधान में व्यवस्था की गई है उसे बचाने की दिशा में हमसभी को सजग रहना होगा और समाज में बांटो और राज करो की नीति चलाने वाले भाजपा के खिलाफ सभी को एकजुट होकर मुकाबला करने की आवश्यकता है। और इसके लिए संघर्ष तथा आन्दोलन के साथ-साथ देश और संविधान की रक्षा के लिए कर्पूरी जी के जयंती के अवसर पर हमसभी को संकल्प लेना होगा।

deepak