Advertisement

Breaking: राजद के झंडा के साथ रेलवे यात्री सुविधा के पूर्व मेंबर को दी गई अंतिम विदाई

-राजद के झंडा के साथ रेलवे यात्री सुविधा के पूर्व मेंबर को दी गई अंतिम विदाई

-पूर्वमंत्री समेत राजद खेमा के कई नेता थे उपस्थित

-राजद के आधा दर्जन से अधिक पदों पर रह चुके थे दिवंगत शौकत अली

-पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने पीड़ित स्वजन का बढ़ाया हौसला

 

जमुई। अंजुम।

 

पूर्व रेल मंत्री लालू यादव के यात्री सुख सुविधा के मेंबर रहे राजद के मज़बूत वरिष्ठ नेता सैयद शौकत अली को शनिवार को नम आंखों से विदाई दी गई। इस दौरान पूर्व मंत्री विजय प्रकाश,नव निर्वाचित मुख्य पार्षद मो.हलीम उर्फ लोलो, वार्ड पार्षद फिरोज़ आलम उर्फ डीसू, जिलाध्यक्ष सरयुग यादव, वरिष्ठ नेता त्रिवेणी यादव व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और राजद के झंडे के साथ उनके जनाजा में शामिल होकर सम्मान से उन्हें विदाई दी। वे शुक्रवार को अपने महिसौड़ी स्थित आवास पर अंतिम सांसे ली। जिससे जमुई राजद खेमे में शोक की लहर है। वे लालू यादव के करीबी माने जाते थे। सैयद शौकत अली राजद के प्रदेश महासचिव, जिला उपाध्यक्ष, जिला सचिव, कोषाध्यक्ष सहित राजद के आधा दर्जन से अधिक पदों पर रह चुके थे। साथ ही राजद के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव के भी करीबी रहे राजनीत की शुरुआत और अंत भी उन्होंने राजद से ही की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने कहा कि दिवंगत सैयद शौकत अली राष्ट्रीय जनता दल के मज़बूत स्तंभ थे। वे 1974 आंदोलन के सिपाही थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश और लालू यादव के साथ काम किए हुए थे। राष्ट्रीय जनता दल के जमुई जिला के स्तंभ माने जाते थे और हमारे गार्जियन थे।राष्ट्रीय जनता दल के एक ऐसे सिपाही और धरोहर चले गए जिसकी भरपाई राष्ट्रीय जनता दल कभी नहीं कर पायेगा। उनकी राजनीतिक की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल से हुई और लगातार वे पार्टी में बने रहे। इस दु:ख की घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे उनके अंतिम विदाई में शामिल हुए और उनके आत्मा की शांति व जन्नत के लिए ईश्वर से कामना की।