Advertisement

Breaking: मृतक के परिजनों से मिले सांसद,दरभंगा सिटी एसपी से की कार्यवाई की मांग

-मृतक के परिजनों से मिले सांसद,दरभंगा सिटी एसपी से की कार्यवाई की मांग

बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर के बीजेपी सांसद अजय निषाद बंदरा प्रखंड के महेशपुर निवासी सत्रोहन साह से मिलकर उनके पुत्र के निर्मम हत्या की जानकारी ली। परिजनों को ढाढस बंधाया। उन्होंने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए दरभंगा सिटी एसपी से मोबाइल पर बात कर आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मृतक की पिछले दिनों दरभंगा में हत्या कर दी गयी थी। घटनाक्रम को लेकर कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।उन्होंने दरभंगा एसपी से कार्यवाई की मांग की। इस दौरान उनके साथ भाजपा के फेकू राम,प्रवीण सिंह,गोपाल शर्मा आदि भी थे।