दीपक।मुजफ्फरपुर।
आज तड़के सुबह जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार चक्कर मैदान पहुंचे।जहां ARO मुजफ्फरपुर के 8 जिलों के बच्चे अलग अलग ट्रेड में दौड़ परीक्षा में शामिल हो रहे है। वे निदेशक सेना भर्ती कर्नल बॉबी जसरोटिया से भर्ती प्रणाली को बारीकी से जाना।उन्होंने दौड़, मेडिकल और डॉक्यूमेंट्स सत्यापन के कार्यों को भी देखा।जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सेवा यथा ट्रांसपोर्टेशन,आवासन शौचालय आदि व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। वहां चल रही पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया से वे संतुष्ट दिखे।

















