Advertisement

Breaking: मुजफ्फरपुर में मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ सड़क जाम कर आगजनी

-मुजफ्फरपुर में मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ सड़क जाम कर आगजनी

मुजफ्फरपुर(बिहार)। संवाददाता।

 

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के भैरव स्थान मंदिर गेट के सामने सोमवार की देर रात औराई से अवैध मिट्टी लादकर जा रही डंपर की चपेट में दो बाइक सवार आ गए थे. जिसमें बाइक चालक गाड़ी से कूदकर भाग गया. वही पीछे बैठे युवक की डंपर के पिछले चक्कर में कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई थी. जिसका शव पोस्टमार्टम के बाद आज घर आया।

इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने औराई के लोहिया चौक पर टायर जलाकर विरोध जताया। सड़क जाम कर दिया तथा मुआवजे की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि मृत युवक की पहचान औराई थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव निवासी गोविंद शाह उर्फ भूसलु शाह का 35 वर्षीय पुत्र अबोध शाह के रूप में हुई है। इधर सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दिलीप प्रसाद सिंह अपने पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया तथा सड़क जाम को खाली कराया।