– मुजफ्फरपुर के हत्था में अग्निकांड की घटना, आधा दर्जन जिंदा बकरियों समेत समान,अनाज,भूसा समेत घर जला।
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड से खबर आई है, जहां दोपहर में भीषण अग्निकांड की घटना हुई। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है,लेकिन घटना में तकरीबन डेढ़ लाख रुपए की परिसंपत्तियों के नुकसान होने का अनुमान है। भरी दोपहरी के बीच आग लगने के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। देखते ही देखते करीब आधा दर्जन जिंदा बकरियां, पशुचारा, भूसा, सामान, नकदी, कपड़ा, बर्तन सहित करीब डेढ़ लख रुपए की परिसंपत्ति आग में जलकर नष्ट हो गई।

घटना के दौरान लोगों की भीड़ जुटी। अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जब तक लोगों के द्वारा आग पर विभिन्न माध्यमों से काबू पाया जा सका, तब तक सभी सामान जलकर नष्ट हो गए। पंचायत के मुखिया रिंकू कुमारी तथा उनके मुखिया प्रतिनिधि संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि हत्था डीह टोला की यह घटना है।जिसमें जयजन्द सहनी के घर जले हैं।घटनाक्रम को लेकर हत्था ओपी पुलिस एवं बंदरा अंचल के अधिकारी को तत्काल सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। घटना के कारण स्पष्ट नहीं सकें हैं।
















