-मुजफ्फरपुर के औराई में चोरी की भीषण घटना
मुजफ्फरपुर(बिहार)।संवाददाता।
मुजफ्फरपुर में कड़ाके की ठंड के बीच चोरों का बड़ा आतंक शुरू हो गया है।मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के खेतलपुर बाजार में ज्वेलरी बर्तन की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने की चोरी बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

यहां लाखों रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली गयी है। सूचना पर पहुंची औराई पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। खेतलपुर बाजार पर राजू साह बर्तन और ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं।उनके यहां बीती रात अज्ञात चोरों ने घटना को ताला काटकर शटर खोल दिया और घटना को अंजाम दिया। सुबह दुकानदार जब दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ शटर खुला हुआ था। समान सब बिखरा हुआ था।
















