Advertisement

Breaking: भूमि विवाद के मामलों को लेकर पियर थाना में जनता दरबार आयोजित

-भूमि विवाद के मामलों को लेकर पियर थाना में जनता दरबार आयोजित

बंदरा।दीपक।

पियर थाना में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की । बंदरा अंचल के प्रभारी सीआई विजय तिवारी ने बताया कि इस दौरान 2 नए मामले दर्ज किए गए। जिसमें एक नूनफारा तथा दूसरा मामला हत्था गांव के जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है।दोनों मामले में प्रतिवादी को नोटिस जारी किया गया है। जिन्हें अगले शनिवार के दिन उपस्थित होने को कहा गया है।