Advertisement

Breaking: बहराइच में पकड़ा गया एक और आदमखोर भेड़िया,अब तक 10 लोगों को बना चुका है शिकार

Breaking: बहराइच में पकड़ा गया एक और आदमखोर भेड़िया,अब तक 10 लोगों को बना चुका है शिकार

संवाददाता। बहराइच।

बहराइच में आतंक का पर्याय बना एक और आदमखोर भेड़िया मंगलवार की सुबह वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। उसके पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। दो मादा व दो नर भेड़िया पहले पकड़े जा चुके हैं।

बीते मार्च माह से हरदी थाना के मक्कापुरवा, औराही जगीर, कोलैला, नथुवापुर, बड़रिया, नकवा, नयापुरवा समेत आसपास के गांवों में भेड़िए ने कई हमले किए। आठ मासूमों समेत दस लोगों को अपना शिकार बनाया। 37 से अधिक लोग घायल हुए। चार पिंजरे, आठ थर्मोसेंसर कैमरे लगाए गए। थर्मल ड्रोन से निगरानी शुरू की।