-बन्दरा में 93 में 69 शिक्षकों ने बीएलओ के कार्य से इस्तीफा का पत्र सौंपा
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
जिले के बन्दरा प्रखंड के कुल 93 में 69 शिक्षकों ने बीएलओ के कार्य से बुधवार को सामूहिक इस्तीफा का पत्र सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कार्यालय को सौंपा है। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को मेल किया है। सामूहिक आवेदन पत्र में लिखा गया है कि निदेशक प्रसार शिक्षा के आदेश के अनुसार शिक्षकों की प्रति नियुक्ति किसी भी गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं करनी है। साथ हीं अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग बिहार सरकार के आदेशानुसार कोई भी गैर शैक्षणिक कार्य कार्यालय अवधि के बाद ही लिया जाना है, जबकि सामान्य प्रशासन विभाग,बिहार सरकार के आदेशानुसार कार्य के अधिक घंटे मानव शरीर क्षमता पर प्रतिकूल पर असर डालते हैं।जिसके कारण भी कर्मी से कार्यालय अवधि के बाद कार्य लेने की मनाही है। सभी पत्रों के आलोक में बीएलओ कार्य कार्यालय अवधि के पहले एवं बाद करने में असमर्थता जताते हुए इन बीएलओ ने इस्तीफा दिया है।

आवेदन पर कुल 69 बीएलओ के हस्ताक्षर हैं।जिसमें सुरेंद्र प्रसाद, मो. अबरार आलम, शशि भूषण मिश्र,सुधीरलाल पासवान, रामबाबू राय, जितेंद्र राय,सविता पोद्दार, सीता कुमारी, रंगीला कुमारी, रेणु कुमारी, मधुबाला कुमारी, उमेश राम, नरेश नंदकिशोर ठाकुर आदि सहित विभिन्न बूथों के 69 बीएलओ शामिल हैं।
इधर, बीडीओ आमना वसी ने बताया कि इस्तीफे की स्वीकृति नहीं दी गयी है।वरीय अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया है।निर्देशानुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।












