Advertisement

Breaking: बन्दरा में अब सड़कों एवं फांस की जमीन पर अधिपत्य जमाये लोगों के खिलाफ शुरू हुआ जांच एवं कार्यवाई का अभियान

-बन्दरा में सड़कों एवं फांस की जमीन पर अधिपत्य जमाये लोगों के खिलाफ शुरू हुआ जांच एवं कार्यवाई का अभियान

संवाददाता।मुजफ्फरपुर।

जिले के बन्दरा के सीओ राजीव रंजन ने शनिवार को कहा है कि अब सभी तरहों के सरकारी फांस एवं खेत की जमीन की भी अमानत करा कर उसे कब्जा मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए अभियान की शुरुआत प्रखंड के बड़गांव,नूनफारा, हत्था एवं मुन्नी-बैंगरी पंचायत क्षेत्र से की गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान बन्दरा अंचल के पूर्वी क्षेत्र के हत्था एवं मुन्नी-बैंगरी पंचायत क्षेत्र के सीमाई गांव में प्रायः प्रमुख सड़कें काफी संकरी नजर आती है।स्थानीय लोगों के द्वारा कहीं सड़क को अतिक्रमण कर खेत की जोत की भूमि बढ़ा ली गई है तो कहीं फांस की जमीनों पर फसल,केला, फल या अन्य वृक्ष आदि लगाकर उससे मुनाफा कमाया जा रहा है तथा सरकारी राजस्व की बड़े पैमाने पर क्षति पहुंचाई जा रही है।

कई गांवों में सड़क पर हीं जलावन और अनाज आदि सुखाते मिलता है।क्षेत्र भ्रमण के द्वारा ऐसे कब्जाधारियों द्वारा गाड़ी चालकों से दुर्व्यवहार,नोकझोंक आदि की घटनाएं होते भी मिलते रहते हैं।लिहाजा इन अतिक्रमण के खिलाफ भी जांच एवं कार्यवाई का अभियान चलाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराकर बोर्ड लगा दिए जाएंगे,ताकि भविष्य में इस पर सरकार विभिन्न कार्य योजनाओं के काम कराकर इसका सौंदर्यीकरण करा सके। उन्होंने कहा कि अब सरकार की कोई भी भूमि कहीं भी हो,बिल्कुल अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया जाएगा। सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में यह कार्रवाई शीघ्रता एवं तत्परता के साथ शुरू की गई है। जिसमें बाधक बनने या लोगों को उकसाने वाले तत्वों पर सीधा वैधानिक कार्रवाई भी किए जाएंगे तथा केस कर उसे जेल भी भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जीतने सालों से सरकारी जमीन कब्जा में होगा। उतने सालों का जुर्माना भी वसूल किया जाएगा तथा स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की स्थिति में सारा खर्च भी उनसे वसूल किया जाएगा।सीओ ने बताया कि सरकार की काफी जमीन इलाके में रहने के बाबजूद क्षेत्र भ्रमण के क्रम में वरीय अधिकारियों की टीम भी ऐसे स्थलों से दिग्भ्रमित होकर लौट जाते हैं और क्षेत्र योजना या निर्माण कार्य नहीं हो पाते हैं।