Advertisement

Breaking: बन्दरा के रामपुरदयाल में ज्वेलर्स दुकानदार से 5लाख के जेवरात लूटे,लोगों के विरोध पर फायरिंग कर भागते निकले बाइक सवार बदमाश

-बन्दरा के रामपुरदयाल में ज्वेलर्स दुकानदार से 5लाख के जेवरात लूटे,लोगों के विरोध पर फायरिंग कर भागते बाइक सवार बदमाश

-देर शाम पियर चौक से दुकान बंद कर घर लौट रहे थे कारोबारी
-रामपुरदयाल में वारदात को अंजाम देकर पूरब दिशा की को भाग निकले
-बाइक को ओवरटेक कर घटनाक्रम को दिया अंजाम

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

पीयर थाना क्षेत्र के रामपुरदयाल में ज्वेलर्स दुकानदार सुभाष कुमार सोनी से करीब 5लाख से ज्यादा की जेवरात लूटकांड घटना हुई है। सोमवार की देर शाम की यह घटनाएं बतायी गयी है।स्वजनों ने बताया कि पीड़ित सुभाष कुमार सोनी का एसके ज्वैलर्स नाम से एक दुकान पीयर चौक पर है। सोमवार की देर शाम में दुकान को बंद कर वे बाइक से रामपुरदयाल स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामपुरदयाल पेट्रोल पंप से पहले पैक्स गोदाम के नजदीक मोड़ के पास पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और उनके सर पर पिस्टल सटाकर डिक्की से जेवरात से भरा हुआ बैग लूट लिया। इस दौरान बदमाश लूटकांड की घटना को अंजाम देकर रतवारा की ओर पूरब दिशा की तरफ भाग निकले। घटना के बाद कुछ लोग रास्ते में बाइक सवार बदमाशों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश भाग निकले। इस दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार एवं आसपास के लोग दहशत में हैं। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए।

स्थानीय रामपुरदयाल पंचायत के मुखिया ब्रजेश कुमार उर्फ मोना ने बताया कि घटनास्थल रामपुरदयाल पेट्रौल पम्प से करीब 200मीटर पहले तथा पियर थाना से करीब 2किमी की दूरी पर है। घटनाक्रम की सूचना के बाद पीयर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि पीड़ित कारोबारी का पीयर चौक पर दुकान है। जब वह घर लौट रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने घटनाक्रम को अंजाम दिया है। तकरीबन 4 से 5 लाख रुपए के जेवर लूटे जाने की बात सामने आई है।इस घटनाक्रम को लेकर फिलहाल कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। रास्ते में संभावित स्थलों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों के द्वारा इस घटनाक्रम को अंजाम देने की बात कही जा रही है।फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।