-पीयर थाना में भूमि विवाद को जनता दरबार आयोजित
बंदरा। दीपक कुमार तिवारी।
पीयर थाना में शनिवार को भूमि विवाद के मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। बन्दरा अंचल के सीआई विजय तिवारी ने बताया कि आज के जनता दरबार में गोविंदपुर छपरा का एक नया मामला आया।

इस मामले में प्रतिवादी को नोटिस जारी किया गया। वहीं तेपरी पंचायत के पुराने मामले की सुनवाई की गई।इस दौरान पीयर थानाध्यक्ष पंकज यादव भी मौजूद थे।













