Advertisement

Breaking: पिलखी पुल से बूढ़ी गण्डक नदी में कूदे सख्स का शव पीयर में मिला

-पिलखी पुल से बूढ़ी गण्डक नदी में कूदे सख्स का शव पीयर में मिला

-पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया
-घटना के दूसरे दिन 24 घण्टा बाद मिला शव

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

पिलखी पुल से रविवार को बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगाने वाले सख्स का शव सोमवार को मृतक के गांव के ही नदी तट से मिला। पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि रविवार को हुई घटना के बाद से शव की खोज की जा रही थी। मृतक का शव पीयर में बूढ़ी गंडक नदी तट के किनारे पानी में उपलाता हुआ सोमवार को मिला। जिसे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान पियर ग्राम एवं थाना के चंदेश्वर ठाकुर के पुत्र राजकुमार ठाकुर(60)के रूप में की गई है।जैसा कि ज्ञात हो कि मृतक रविवार को पिलखी पुल से बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा लिया था।इससे पहले वह अपना कुर्ता निकाल कर पुल पर रखा था।जिसके जेब में रखे परिचय पत्र से उसकी पहचान हुई।जिसके बाद से परिजन,एसडीआरएफ,प्रशानिक अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा मामले में आवश्यक छानबीन एवं कार्यवाई शुरू कर दी गयी थी।