Advertisement

पांच साल से जर्जर है चुना भट्ठी रोड, वार्ड 46 के लोग परेशान

-पांच साल से जर्जर है चुना भट्ठी रोड, वार्ड 46 के लोग परेशान

मुजफ्फरपुर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 46 स्थित चुना भट्ठी रोड, मालीघाट की सड़क पिछले करीब पांच वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलने के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन में भी लोगों को दिक्कत होती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है।

गड्ढों में पानी जमा होने से सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन, स्थानीय विधायक और वार्ड पार्षद से सड़क का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत या निर्माण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान विकास के दावे किए जाते हैं, लेकिन उनकी बुनियादी समस्या वर्षों से बनी हुई है। स्थानीय लोग अब सड़क निर्माण की उम्मीद लगाए बैठे हैं।