-परेड में हिस्सा लेकर लौटे, 6 बिहार बटालियन एनसीसी के 5 कैडेट्स,किया गया स्वागत
सम्वाददाता। पटना/गया।
दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर लौटें गया ज़िले के विभिन्न कॉलेजों के एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी कार्यालय में टी पार्टी का आयोजन किया गया। 5 एनसीसी कैडेट्स अपने सपने को पूरा करने में सफल हुए। इस मौके पर 6 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एमके शुक्ला ने बताया कि कड़ी मेहनत करके एनसीसी कैडेटों ने अपने जिला, बटालियन एवं कॉलेज का नाम रोशन किया।

इसमें सीनियर अंडर ऑफिसर शिवम राज, खुशबू कुमारी(गया कॉलेज गया),सीनियर अंडर ऑफिसर मुकेश कुमार, रंजय कुमार(महेश सिंह यादव कॉलेज गया),एवं सीनियर अंडर ऑफिसर श्रवण कुमार (शाक्यमुनि कॉलेज बोधगया) के छात्र हैं। दिल्ली में बिहार की सांस्कृतिक और सैन्य गतिविधियों की झलक प्रस्तुत किया। मौके पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एमके शुक्ला कैडेटों को सर्टिफिकेट प्रदान करते हुए सम्मानित किया।इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एमके शुक्ला, सूबेदार मेजर उगम सिंह सोलंकी, सूबेदार संजय शुक्ला,सूबेदार सुंदर सिंह, सूबेदार प्रमोद, सूबेदार संतोष कुमार सिंह,एनसीसी पदाधिकारी आदर्श कुमार गुप्ता, विरेन्द्र कुमार ने खुशी जताई है।












