Advertisement

Breaking: तेपरी डीह के नवनिर्मित काली मंदिर में स्थापना यज्ञ महोत्सव की शुरुआत,निकाली गई कलश शोभायात्रा

-तेपरी डीह के नवनिर्मित काली मंदिर में स्थापना यज्ञ महोत्सव की शुरुआत,निकाली गई कलश शोभायात्रा

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के तेपरी डीह टोले में जनसहयोग से नवनिर्मित मां काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ महोत्सव की शुरुआत की गई। तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर बुधवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ मन्दिर प्रांगण से कलश शोभायात्रा निकाली गई। जो मां के जयकारों एवं भक्ति गीतों के बीच बूढ़ी गंडक नदी के तट पर पहुंची। यात्रा में 101 कुंवारी कन्याएं शामिल थी जो कलश लेकर बूढ़ी गंडक नदी के तेपरी घाट पहुंची।जहां 5 सदस्यीय आचार्य के नेतृत्व में मुख्य यजमान विनोद ठाकुर ने पूजा अर्चना कर नदी से कन्याओं के कलश में जलबोझी कराया।ततपश्चात यहां से माथे पर जलभरी कलश ली हुई कन्याओं का जत्था मंदिर प्रांगण पहुंची।यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित कराए गए। इसके साथ हीं यहां 3दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ करा दिया गया।
मौके पर प्रभात पंडित, दीपक शर्मा, फुदन शर्मा, मोहन शर्मा, वीरू ठाकुर, कार्केश कुमार ठाकुर,उमाशंकर ठाकुर,रमन ठाकुर, सुनील ठाकुर, मनोरंजन ठाकुर,गोबिंद ठाकुर,विजय कुमार,रघुवीर,रिंटू ठाकुर आदि भी थे।

ब्रिटीशकाल में मध्यप्रदेश से आये प्रवासी पूर्वजों द्वारा स्थापित हुई थी काली गहबर:

वरीय ग्रामीण रामानंद ठाकुर(90)ने बताया कि ब्रिटिशकालीन समय में उनके पूर्वजों द्वारा मध्यप्रदेश के तेपरी से यहां तेपरी डीह टोला में आकर वास किया गया।तभी वहां से लाकर विधि-विधान से काली गहबर की स्थापना की गई।बाद में साल 1972 में तत्काल मंदिर स्थापित हुआ था। कालांतर इसी काली माता मंदिर से क्षेत्र के बन्दरा,गायघाट एवं कटरा आदि प्रखंडों के विभिन्न हिस्सों में मंदिर विस्तार होता गया। अब पिछले साल भर से इस मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा था।
दीपक शर्मा ने बताया की मुंबई के आर्किटेक्ट के द्वारा मथुरा के माता मंदिर के तर्ज पर नए मंदिर का प्रारूप तैयार कराया गया है।