Breaking: जाति जनगणना और आरक्षण को लेकर आज से ‘आभार यात्रा’ पर तेजस्वी यादव, समस्तीपुर से होगी शुरुआत
संवाददाता। पटना/समस्तीपुर/दरभंगा।
आभार यात्रा’ के तहत बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज समस्तीपुर में रहेंगे. जहां टाउन हॉल में 5 विधानसभा क्षेत्र

मोरवा, सरायरंजन, मोइनुद्दीन नगर, उजियारपुर और बिभूतिपुर के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. 11 सितंबर को वह समस्तीपुर, रोसड़ा, कल्याणपुर, वारिसनगर और हसनपुर के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. इसके बाद शाम को वह दरभंगा निकल जाएंगे. 12 तारीख को दरभंगा जिले के बहादुरपुर, दरभंगा, हायाघाट, केवटी, और जाले विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. 13 तारीख को तेजस्वी यादव दरभंगा ग्रामीण, गौराबौराम, बेनीपुर, अलीनगर एवं कुशेश्वरस्थान के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे.












