-जनकपुरधाम में गोवर्धन पूजा संपन्न
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
जनकपुरधाम सहित पूरे मधेश में बुधवार को गोवर्धन पूजा किसानों ने धूमधाम से मनाया। अपने मवेशी की पूजा की। गोवर्धन पूजा के अवसर पर किसानो ने उनके पगहा को बदल कर नया गरदानी तथा पगहा पहनाये तथा बर बकाईन पिलायें। इस अवसर पर जनकपुरधाम के कॉवर्ड हॉल के पास मैदान में गाय तथा सूअर को लड़ाया गया। मिथिला की पारंपरिक बाजा ढोल पिपही के साथ इस करतव को किया गया। इस नजारा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।
















