Advertisement

Breaking: जदयू नेता सह पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा को मातृ शोक,95 की उम्र में उनकी मां का निधन

-जदयू नेता सह पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा को मातृ शोक,95 की उम्र में उनकी मां का निधन

पटना। संवाददाता।

जदयू नेता तथा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा को मातृ शोक हुए हैं।95 की उम्र में उनकी मां का निधन हो गया।
पूर्व मंत्री एवं उनके परिजनों के अनुसार उनकी मां उमा सिन्हा का निधन 95 वर्ष की आयु में हो गया।वे सूरजपुरा राजघराने की बहू तथा बिहार के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आरएचपी सिंह की पत्नी थी।

उनके निधन पर शोक की लहर दौड़ गयी।जगह-जगह शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया।निधन लोगों ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उनके निधन पर बिहार सरकार के कई मंत्रियों,विधायकों सहित कई नेताओं,स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।