Advertisement

12वें दिन मधुबनी से सकुशल मिला गौरव, बेनीबाद पुलिस की तकनीकी जांच रंग लाई

-12वें दिन मधुबनी से सकुशल मिला गौरव, बेनीबाद पुलिस की तकनीकी जांच रंग लाई

दीपक कुमार/गायघाट। बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा गांव से 8 सितंबर को लापता हुए 16 वर्षीय गौरव कुमार को पुलिस ने 12वें दिन मधुबनी से सकुशल बरामद कर लिया। तकनीकी जांच और लगातार प्रयास के बाद पुलिस को गौरव तक पहुंचने में सफलता मिली। उसके सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली।
गौरव कुमार केवटसा निवासी गोविंद कुंवर का पुत्र है। 8 सितंबर को उसके लापता होने के बाद परिजन लगातार उसकी खोजबीन में जुटे थे। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस से उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी।


मामले को गंभीरता से लेते हुए बेनीबाद पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर गौरव से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई और संभावित ठिकानों पर तलाश तेज की। तकनीकी सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने मधुबनी में कार्रवाई करते हुए गौरव कुमार को सकुशल बरामद कर लिया।
गौरव के बरामद होने की जानकारी मिलते ही परिजनों की चिंता दूर हुई और परिवार में राहत का माहौल बन गया। पुलिस द्वारा गौरव से पूछताछ सहित मामले में आगे की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।