Advertisement

Breaking: ग्राम सभा आयोजित,राशि निकासी के बाबजूद आवास नहीं बनाने वालों की हुई समीक्षा, निर्माण नहीं होने पर कार्यवाई की चेतावनी

-ग्राम सभा आयोजित,राशि निकासी के बाबजूद आवास नहीं बनाने वालों की हुई समीक्षा, निर्माण नहीं होने पर कार्यवाई की चेतावनी

बंदरा। दीपक।

प्रखंड के मुन्नी-बैंगरी पंचायत के पंचायत भवन पर गुरुवार को डीडीसी एवं बीडीओ के निर्देश के आलोक में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना को लेकर पूर्व के लाभार्थियों की ग्राम सभा आयोजित की गई।जिसमें अपूर्ण या अधूरे आवास के वजहों की समीक्षा की गई तथा अविलम्ब आवास निर्माण करने से संबंधित निर्देश दिए गए।

निर्माण पूर्ण नहीं होने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पंचायत के मुखिया दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि साल 2010 में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पंचायत के लाभुकों को इसका लाभ दिया गया था। पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों के विभिन्न वार्डों के दर्जनों लोग राशि निकासी के बावजूद उसके अनुपात में अब तक भवन का निर्माण नहीं कराया है। ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए आज ग्राम सभा आयोजित की गई। जिसमें अविलम्ब अपूर्ण भवनों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। मकान नहीं बनाने की स्थिति में ऐसे लोगों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में पंचायत सचिव शशि कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक अरुण कुमार, सुनीता कुमारी आदि भी थे।