-कुत्ते को बचाने में हादसा,बन्दरा अंचल का अमीन घायल
बन्दरा। दीपक।
हत्था ओपी के क्षेत्र के सखौरा-सैदपुर-पूसा मुख्य पथ में गुरुवार की शाम हुई बाइक दुर्घटना में बंदरा अंचल के अमीन अजय कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए सैदपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया।

पीड़ित ने बताया कि बाइक से आने के दौरान सड़क पर एक कुत्ते को बचाने के दौरान वे दुर्घटना के शिकार हो गए। वहीं बन्दरा सीओ राजीव रंजन ने बताया कि प्रखंड के सकरी मन से सरकारी जमीन की मापी कर वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वे हादसे के शिकार हो गए।
















