Advertisement

Breaking: कांटा में बोले पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव,तानाशाही पर उतरे सीओ

-कांटा में बोले पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव,तानाशाही पर उतरे सीओ

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने गायघाट प्रखंड के कांटा ग्राम का दौरा कर अंचल अधिकारी गायघाट द्वारा 4 लोगों का घर जबरदस्ती तोड़ जाने की घटना का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि गायघाट का सीओ तानाशाही पर उतर गया है। बिहार सरकार के आदेश की आड़ में गरीब और निरीह लोगों का घर तोड़ा जा रहा है। कांटा ग्राम में कई पुस्तो से रह रहे लोगों को जल जीवन हरियाली के ठेकेदार से पैसा लेकर उजारने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि घर तोड़े बिना भी जल जीवन हरियाली का काम कराया जा सकता था परन्तु षड्यंत्र के तहत मकान तोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि गायघाट का सीओ मनमानी पर उतरा हुआ है। जनता मे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ काफी गुस्सा है। मै इन अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए विधान सभा सत्र के बाद मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तथा राजस्व मंत्री से मांग करूंगा। उपस्थित अन्य नेताओ में जदयू नेता सरपंच लाल मोहन मिश्र, राम श्रेष्ठ भगत आदि प्रमुख थे।