Advertisement

Breaking: एसएसपी को आवेदन देकर जमीनी विवाद में पट्टीदारों द्वारा जानलेवा हमला एवं बेटी-पत्नी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत

-एसएसपी को आवेदन देकर जमीनी विवाद में पट्टीदारों द्वारा जानलेवा हमला एवं बेटी-पत्नी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत

बन्दरा। दीपक।

हत्था क्षेत्र के मतलुपुर निवासी अमरेंद्र पाठक ने एसएसपी को आवेदन देकर जमीनी विवाद को लेकर मारपीट गाली-गलौज तथा जान से मारने के प्रयास मामले की शिकायत की है।इस मामले में लिखे आवेदन में कहा गया है कि वे मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। उनका पैतृक जमीन बेचकर तीनो भाई को दिया गया और उसे बेदखल कर दिया गया है।

जिसका विरोध करने पर उसके भाई जितेंद्र पाठक तथा उनकी पत्नी श्वेता देवी एवं अन्य के द्वारा अक्सर वाद विवाद किया जाता है तथा उसके माता-पिता को बहला-फुसलाकर पूर्व में भी गाली गलौज मारपीट आदि घटनाओं को घटित किया गया है। जिसकी जानकारी लगातार हत्था पुलिस को दी जाती रही है।मामले में विपक्षी द्वारा पहले भी पंचायत मानने से इंकार कर दिया गया तथा मेरे लड़की सोनी देवी तथा पत्नी विभा देवी को गाली गलौज के साथ मारपीट एवं छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।