Advertisement

Breaking: उत्पाद मचा रहे शराबी को पियर पुलिस ने हरपुर से किया गिरफ्तार

-उत्पाद मचा रहे शराबी को पियर पुलिस ने हरपुर से किया गिरफ्तार

बंदरा। दीपक।

पियर थाना पुलिस की नशापान कर उत्पात मचाने वाले नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान जारी है।पियर थाने की पुलिस ने हरपुर में उत्पात मचा रहे नशेड़ी युवक को गिरफ्तार किया है।

पियर थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि नशापान के बाद युवक वीरेश महतो उत्पात मचा रहा था।इसी बीच पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। इस दौरान पुलिस बलों ने उसे पकड़ लिया।पियर थाना अध्यक्ष रवि गुप्ता ने बताया कि उत्पात मचाने वाले उत्पाती के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। वही शराब का धंधा करने वाले कारोबारियों को भी बख्शा नहीं नहीं जाएगा।