-जलनिकासी रोकने तथा घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत
बन्दरा।दीपक।
प्रखंड के हत्था गांव निवासी निरंजन साह ने गुरुवार को बंदरा अंचलाधिकारी को आवेदन देकर हत्था के वार्ड संख्या 8 में ब्रह्म स्थान के पास सरकारी पोखर में जल निकासी रोकने को लेकर विवाद करने से संबंधित शिकायत किया है। आवेदन में अकलू सहनी, कांति देवी, मंजू देवी को नामित किया गया है। विवाद को लेकर जबरदस्ती दरवाजे के अंदर घुस कर मारपीट करने एवं गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।बन्दरा सीओ राजीव रंजन ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।












