चंपारण की खबर::
-सरकार के सिस्टम पर बरसे संजय जायसवाल, ज़हरीले शराब से मरने वालों की संख्या हुई 34, चार गंभीर
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या में लगातर इजाफा होता जा रहा है। यहां अब मरने वाले की संख्या 34 तक पहुंच गई है। जबकि 4 कि स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा दर्जन भर लोग बीमार हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हालांकि जिला प्रशासन का आंकड़ा अभी 22 ही है। वही इस मामले को लेकर बिहार की राजनिति का पारा गर्म हो गया है। अब विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे को लेकर नितीश सरकार को घेरने का प्रयास तेज कर दिए हैं। आज सुबह सुबह बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व बेतिया सांसद संजय जायसवाल मरीजों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे। पहले संजय जायसवाल मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना। और फिर उसके बाद मीडिया से मुखातिब होकर नितीश सरकार और उनके सरकारी सिस्टम पर जमकर सवाल खड़ा किया ।

संजय जायसवाल ने जहरीली शराब से मारने वालों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर कहा प्रशासनिक दबिश के कारण लोग शराब पी कर घर में छुप रहे हैं। जिसके कारण ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई है ।
वही संजय जायसवाल ने हाथ में एक आवेदन दिखाते हुए कहा कि यह आवेदन कुछ दिन पहले एक वार्ड सदस्य ने पुलिस को दिया था। जिसमे बजाप्ता शराब कारोबारियों का नाम दिया गया था, बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की और अब आवेदन में जिनका नाम है वही लोग शराब पी कर मरे हैं । अगर कार्यवाही पहले हुई होती तो शायद ये घटना नहीं घटती।
इस मामले पर संजय जायसवाल ने नितीश कुमार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कुर्सी के प्रति नितीश कुमार इतने थेथर हो गए हैं कि वे कुर्सी से नही हट सकते, उन्होंने अपने को बेल्ट से कुर्सी को बांध लिया है और मरते दम तक कुर्सी नहीं छोड़ सकते हैं।












