Advertisement

Breaking: वैशाली में अपराधी बे’लगाम, दो स्वर्ण कारोबारी को मारी गोली,लूटपाट

-वैशाली मे अपराधी वे लगाम दो स्वर्ण करोवारी को मारी गोली , लूटपाट

 

मोहन कुमार सुधांशु। वैशाली

वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के  दो जगहों पर अपराधियों  ने स्वर्ण करोवारी को गोलीमार कर पिता पुत्र को घायल कर दिया वही एक जगह पर लूट पाट किया है। गोढ़ीया चौक से दुकान बंद कर घर लौट रहे  सवर्ण व्यवसायी पिता पुत्र को  अपराधियों ने  गोली मारकर जख्मी कर दिया है।

बताया गया है कि व्यवसायी भगवानपुर थाना क्षेत्र के खुदबखरा गांव निवासी 60 वर्षीय शत्रुध्न साह एवं उसके पुत्र  22 वर्षीय विवेक  कुमार                 गोढ़ीया मंडी स्थित  जेवेर्ल्स की दुकान बंद कर बाइक से ही अपने घर जा रहा था और  गोढ़ीया पुल से पहले सड़क पार करने के क्रम में  बाइक सवार अपराधियो ने  फ़ायरिंग करना शुरू कर दिया जिससे शत्रुध्न साह के जांघ में एक गोली लगी जबकि उसके पुत्र विवेक के वाह एवं पैर में दो  गोली लगी है।लोगो ने बताया कि अपराधियो ने  6 राउंड गोली चलाया है। अपराधी ब्लू रंग के अपाची गाड़ी पर सवार थे और उसके आगे कुछ अपराधी लगझरी गाड़ि से चल रहे थे। बताया गया है की   अपराधियों ने आपसी रंजीस से गोलिवारी की है। जबकि ब्यबसाई के दूसरे पुत्र विकाश  कुमार ने बताया है की लूटपाट हुई है या नहीँ इसकी जानकारी नहीँ है।   इसकी जानकारी जख्मी दोनों पिता पुत्र ही देंगे।घटनास्थल पर जख्मी का गाड़ी एवं सब्जियों से भरा झोला बिखरा पड़ा था। स्थानीय लोगो ने दोनों जख्मियों को स्थानीय राजकीय अस्पताल गोरौल में भर्ती कराया, जहा से चिकित्सको ने दोनों को सदर अस्पताल हाजीपुर  रेफर कर दिया है।वही बेलबर हाट के पास के पास एक स्वर्ण करोवारी राकेश साह  अपनी दुकान बंद कर अपने घर भगवानपुर लौट रहा t  इसीबीच सतपुरा गाँव के निकट अपराधियों ने पिस्टल के दिखाकर सोना -चांदी लूट लिया और दुकान के लॉकर कीचाभी छीन लिया है। कितनी की लूट हुई है इसकी जानकरी की पष्टि अभी नहीँ हुई है।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने घटनास्थल पर पहुचकर छानबीन किया और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिये छापेमारी शुरू करने की बात बताई है।