Advertisement

Breaking: वृक्षारोपण योजना की चापाकल की चोरी,मुन्नी मुखिया ने मनरेगा पीओ से की शिकायत

-वृक्षारोपण योजना की चापाकल की चोरी,मुन्नी मुखिया ने मनरेगा पीओ से की शिकायत

बन्दरा।दीपक।

प्रखंड के मुन्नी-बैंगरी पंचायत के मुखिया दीपक कुमार चौधरी ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को आवेदन देकर थाना प्रभारी द्वारा चापाकल चोरी से संबंधित आवेदन स्वीकार नहीं करने की शिकायत की है। दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि वृक्षारोपण योजना में चापाकल चोरी हो जाने की सूचना वन पोषक द्वारा उन्हें प्राप्त हुआ।

मामले में मुखिया एवं रोजगार सेवक के संयुक्त हस्ताक्षर से थाना प्रभारी को आवेदन दिया गया। जिसे लेने से इनकार कर दिया गया। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।मुखिया दीपक चौधरी ने बताया कि मामले से स्थानीय RJD विधायक एवं वरीय अधिकारी को भी अवगत कराया गया है।