Advertisement

Breaking: विधायक ने नूनफारा अग्निपीड़ित परिवार को भेजी दैनिक उपयोग की सामग्री

-विधायक ने नूनफारा अग्निपीड़ित परिवार को भेजी दैनिक उपयोग की सामग्री

दीपक।बन्दरा।

प्रखण्ड के नुनफारा निवासी अग्नि पीड़ित रामाकांत गिरी को विधायक निरंजन राय द्वारा उपलब्ध कराए गए बर्तन, कंबल, तिरपाल , चुड़ा , गुड़ , साबुन-सर्फ आदि दैनिक उपयोग की सामग्री बुधवार को विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार यादव ने उनके घर जाकर प्रदान किया । विधायक ने अंचलाधिकारी को फोन कर तत्काल सरकारी सहायता भी पीड़ित परीवार को उपलब्ध कराने को कहा है। इस दौरान राजद के बबलू कुमार एवं नुनफारा पंचायत अध्यक्ष राजगीर सहनी भी थे ।