-किसानों की समस्या के लिए औरंगाबाद सांसद ने उठाई बिहार के किसानों की मांग
-लोकसभा में औरंगाबाद सांसद ने उठाई बिहार के किसानों की समस्या, केन्द्र सरकार से की यह मांग
गया।संवाददाता।
सांसद सुशील कुमार सिंह लोकसभा में सभापति को धन्यवाद देते हुए संबोधन में कहा कि बिहार में दक्षिण बिहार एवं उत्तर बिहार के साथ-साथ पूरे बिहार में इस वर्ष अनावृष्टि के कारण धान की फसल बर्बाद हो गई है। अकाल की स्थिति आ गई है। उसके बाद जहाँ-जहाँ नहर के माध्यम से सिंचाई की सुविधा थी वहाँ के किसानों ने अपने खेत में धान की बुआई की और जहाँ नहर की सुविधा नहीं थी वहाँ के किसानों ने पम्प के माध्यम से किसी तरह अपने खेतों में धान की रोपाई का कार्य किया उसमें भी एक मधुआ नाम का रोग लगा और उनकी फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। वैसे किसानों का दोहरा नुकसान हुआ है जिन लोगों ने धान की रोपनी में जुताई कोड़ाई,फर्टिलाइजर वगैरह में अपना सारा पैसा खर्च कर दिया गया है।

महोदय मैं आपके माध्यम से कहना कहना चाहता हुँ कि बिहार में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही फसल बीमा योजना लागू नहीं है जिसके चलते किसानों को बीमा की राशि नहीं मिल पाता है और बिहार सरकार की स्थिति यह है कि उससे कोई उम्मीद नहीं है। बिहार सरकार को जहरीली शराब पिला कर सामूहिक हत्याएं करा रही है इसलिए बिहार सरकार से कोई उम्मीद नहीं है कि वहाँ के किसानों को राहत पहुंचाएगी एवं मदद करेगी। वहाँ तो फसल बीमा योजना लागू ही नहीं है। इसलिए मेरा आपके माध्यम से भारत सरकार से यह माँग होगा कि जिन किसानों का फसल मधुआ रोग से बर्बाद हुआ है उन्हे उसका मुआवजा भारत सरकार के माध्यम से दिया जाए।












