Advertisement

Breaking: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची बापू सभागार,चौथे कृषि रोड मैप का किया शुभारंभ

-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची बापू सभागार,चौथे कृषि रोड मैप का किया शुभारंभ

सम्वाददाता। पटना।

बिहार में चौथे कृषि रोड मैप 2023 की शुरूआत हो गई है. राजधानी के बापू सभागार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीप प्रज्जवलित कर इसका शुभारंभ किया. इस मौके पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे,कृषि,सहकारिता, उद्योग, वन एवं पर्यावरण समेत इससे जुड़े 12 विभागों के मंत्री,अफसर मौजूद हैं. इसके अलावे बड़ी संख्या में किसान,कृषि वैज्ञानिक भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।


बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज बिहार आई हैं. इस दौरान राष्ट्पति बिहार दौरे के अपने पहले कार्यक्रम में चौथे कृषि रौड मैप का उद्घाटन किया. आज शाम में पटना सिटी स्थित गुरूद्वारा भी जाएंगी. साथ ही गया और मोतिहारी में भी राष्ट्रपति का कार्यक्रम है। दरअसल, गया और मोतिहारी में द्रौपद्री मुर्मू दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार बिहार आ रहीं महामहिम द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति आज को पटना एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान से आई.
बिहार यात्रा के दौरान राष्ट्रपति दो केंद्रीय विश्वविद्यालय और पटना एम्स समेत कुल तीन दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी । 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रपति 20 अक्टूबर को दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 09:45 बजे राष्ट्रपति भवन से प्रस्थान करेंगी और सुबह 10:00 बजे पालम एयरपोर्ट पहुंचेंगी।