-मुजफ्फरपुर के पीयर में भीषण अग्निकांड की घटना
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर जिला के बन्दरा प्रखंड से यह घटनात्मक खबर सामने आ रही है। जहां पियर चौक पर किराना दुकान में भीषण अग्निकांड की घटना हुई है। अग्निकांड की घटना के दौरान लाखों रुपए के किराना सामान, नकदी आदि जलकर बर्बाद हो गए।

यह दुकान किराना व्यवसाई राजकिशोर साह की बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक दुकान में रखी संपत्तियां जलकर राख हो गयी। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गयी।घटना की सूचना बन्दरा अंचल के अधिकारी एवं पीयर थाने के पुलिस को जानकारी दी गई है।
















