Advertisement

Breaking: मुख्यमंत्री आवास योजना में की जा रही अवैध वसूली,बन्दरा में वार्ड सदस्या ने बीडीओ से की शिकायत

-मुख्यमंत्री आवास योजना में की जा रही अवैध वसूली,वार्ड सदस्या ने बीडीओ से लगाई कार्यवाई की गुहार

मुुुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक कुमार तिवारी।

जिले के बन्दरा प्रखंड के मुन्नी-बैंगरी पंचायत के सकरी मन गांव के वार्ड संख्या 10 की वार्ड सदस्य रूपा कुमारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास सहायक के द्वारा प्रतीक्षा सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसा उगाही करने से संबंधित शिकायत की गई है। इस संबंध में संबंधित दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन बुधवार को देकर कार्रवाई की मांग की गई है। दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास सहायक के द्वारा अवैध ढंग से लाभुकों से पैसा उगाही की जा रही है। उनके वार्ड संख्या 10 में 54 लाभुकों का नाम सर्वेक्षण करके अग्रसारित करने के लिए आवास सहायक को दी थी, लेकिन उन्होंने सभी लाभुकों से दो-दो हज़ार की मांग की।करीब 26 लोग ही पैसा दे पाए,जिनका नाम उन्होंने सूची में जोड़ा है। बाकी जो गरीब पैसा देने में असमर्थ थे, उनका नाम सूची में नहीं जोड़ा गया है।

इस मामले में आवश्यक जांच एवं संबंधित आवास सहायक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। दिए गए आवेदन में वार्ड सदस्य रूपा कुमारी के अलावे मु. पूनम देवी, मणिमाला देवी, धर्मेंद्र मलिक, राम नरेश मिश्र, धीरज कुमार, नीरज कुमार, रजनी देवी, रिंकी कुमारी,विभा देवी, मंजू देवी, किरण भारती, ललिता देवी,अम्बिका कुमारी, प्रीति कुमारी समेत दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर एवं निशांत शामिल हैं। इस मामले में बन्दरा के प्रभारी बीडीओ रोहन रंजन सिंह ने बताया कि मामले की जांच करा कर आवश्यक करवाई की जाएगी।