-मधुरपट्टी-भटगामा में पुल निर्माण की मांग को गायघाट विधायक ने विभागीय मंत्री को पुनः स्मारित कराया
दीपक कुमार तिवारी। पटना/मुजफ्फरपुर।
मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी के अंतर्गत बेनीबाद ओपी के मधुरपट्टी घाट पर हुई नौका दुर्घटना के बाद यहां पुल निर्माण अतिआवश्यक हो गया है। गायघाट के राजद विधायक निरंजन राय ने सोमवार को बन्दरा में कहा कि वे विधानसभा में भी पुल निर्माण का मामला पहले हीं उठाया है। उन्होंने मधुरपट्टी के अलावे भी बागमती के अन्य स्थलों पर पुल निर्माण की अतिआवश्यकता बताई है।कहा कि उन्होंने बागमती नदी के भटगामा-मधुरपट्टी घाट,
लदौर के रजुआ टोला घाट,
बेनीबाद मार्केट के पास आरसीसी पुल निर्माण का मांग विधानसभा में उठाया था।कहा कि यहां पुल नहीं रहने से सालों पर आम नागरिकों को घटना-दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। जिससे बचाव हेतु इन स्थलों पर जनहित में पुल निर्माण अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मांग पर बिहार सरकार के स्तरों पर सहानुभूति कार्रवाई की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि गायघाट विधानसभा क्षेत्र में बागमती की तबाही से बचने के लिए एवं जानमाल की सुरक्षा के लिए जनहित में आधे दर्जन स्थानों पर पुल निर्माण आवश्यक जरूरी है। जिनमें तीन स्थलों पर पुल निर्माण की स्वीकृति एवं जांच आदि की करवाई पहले ही हो चुकी है, जबकि मधुरपट्टी समेत तीन नए स्थलों पर पुल निर्माण की मांग बिहार विधानसभा में पहले हीं वे उठा चुके हैं।जब विजय कुमार सिन्हा विधानसभा अध्यक्ष थे।तब भी मामला उठाया गया,लेकिन गम्भीरता नहीं बरती गई थी और आज घटना के बाद विपक्षी राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनका विधानसभा क्षेत्र उत्तर में बागमती और दक्षिण में बूढ़ी गंडक नदी से घिरा हुआ एवं बीच में पड़ता है। जिसे यहां साल के कई महीने तक लगातार तबाही बनी रहती है। ज्यादातर इलाका जान माल एवं फसल सुरक्षा की दृष्टिकोन से भी सुरक्षित नहीं है। इस बीच मधुरपट्टी की जानलेवा नौका हादसा ने मानवीय तौर पर लोगों को झकझोर कर रख दिया है।इस दुखदाई हालात को शब्दों में बता पाना मुश्किल है।पीड़ित परिवार विपदा की विषम एवं असहनीय स्थिति में हैं। यहां निहायत एवं प्राथमिकता के आधार पर पुल निर्माण की मांग अति आवश्यक है।गांव के लोगों के लिए इस वक्त समस्या की स्थायी समाधान की जरूरत है,जिसके लिए वे लगातार लगे हुए हैं।












