Advertisement

Breaking: मतलुपुर स्थित बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में सोलहवां सामाजिक मिलन समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन

-मतलुपुर स्थित बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में सोलहवां सामाजिक मिलन समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन

बंदरा। दीपक।

मतलुपुर स्थित बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को सोलहवां सामाजिक मिलन समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।पूर्व कुलपति डॉ गोपालजी त्रिवेदी के 94वें जन्मदिन पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कुलपति डॉ गोपालजी त्रिवेदी एवं संचालन सलोनी कुमारी ने की।
कार्यक्रम के मुख्य विषय ‘स्वावलंबी ग्राम से स्वावलंबी भारत’पर चर्चा करते हुए पूर्व कुलपति डॉ एचपी सिंह ने कहा कि गांव और देश को समृद्ध करने के लिए पहले गांव से पलायन रोकना होगा।नई तकनीक के साथ खेती करना होगा।युवाओ को खेती से जोड़ना होगा।कुलपति डॉ पीएन पांडेय ने कहा कि युवाओं के लिये विश्वविद्यालय नये सत्र में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े कोर्सेज को ला रही है।

पौधरोपण,पशुपालन को बढ़ावा देने की जरूरत है।कार्यक्रम को आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक रामकुमार सिंह,डॉ रमन त्रिवेदी,लक्षणदेव प्रसाद सिंह,सुरेन्द्र कुमार, सपोर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष रंगीश ठाकुर ने भी सम्बोधित किया।


मौके पर जिलापार्षद फणीश कुमार चुन्नू,सीनियर सिटीजन के श्यामनन्दन प्रसाद ठाकुर, बैधनाथ पाठक,रामकुमार त्रिवेदी,प्रणव रंजन आदि मौजूद थे।धन्यवाद ज्ञापन श्यामनन्दन प्रसाद ठाकुर ने किया।राष्टगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।