-बैंगरी जमीनी विवाद में हमला मामले में गिरफ्तार
बंदरा। दीपक।
हत्था ओपी के बैंगरी में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई हिंसक मारपीट, लूटपाट एवं गोलीबारी आदि के घटनाक्रम में पुलिस ने हत्था गगराहा के सुशील राय को गिरफ्तार किया।हत्था ओपी के एएसआई नासिर खान ने रविवार को बताया कि घटनाक्रम को लेकर नवंबर माह में नजरे आलम के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

मामले में सुशील राय को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।हत्था ओपी अध्यक्ष सन्तोष कुमार ने बताया कि घटना को विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी।उसी आलोक में यह गिरफ्तारी हुुुई है।
















