Breaking: बेखौफ अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, 3.5 लाख लूटे, जांच में जुटी पुलिस

-बेखौफ अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, 3.5 लाख लूटे, जांच में जुटी पुलिस

सम्वाददाता। पटना।

बिहार में आए दिन अपराध बढ़ते जा रहा है। अपराधी ना तो कानून से डरते हैं और ना ही प्रशासन से, वो बेखौफ हो कर अपराधिक मामलों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला मोतीहारी का है। जहां अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को गोली मार कर उससे साढ़े तीन लाख रुपए लूट लिए है। वहीं घायल युवक को मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, यह घटना मोतीहारी के कोटवा थाना के बेलवा चवर की है। मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि, चिरैया थाना क्षेत्र अहिरौलिया गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष 40 वर्षीय संजय यादव सोमवार की सुबह अपने साथी पवन के साथ टाटा के नैनो गाड़ी से आरा में पकड़े गए अपने ट्रक को छुड़वाने के लिए साढ़े तीन लाख रुपए ले कर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह कोटवा थाना क्षेत्र के बेलवा चवर के पास जैसे पहुंचे, वैसे ही दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें आगे से घेर कर रोक दिया।


वहीं अपराधियों ने उनसे पैसा वाला बैग मांगना, संजय ने बैग देने में देरी किया। इस दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दिया। इस घटना में संजय के दाहिने बाह में गोली लगी है। जिसके बाद पैसा वाला बैग ले कर हवा में फायर करते हुए अपराधी वहां से फरार हो गया। वहीं संजय को पास के डॉक्टर ने प्रथम उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया। जहां उसकी इलाज चल रहा है।
पैक्स अध्यक्ष संजय यादव खड़तरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष है। वह इसी बार चुनाव जीता था। इसके अलाव वह ट्रक चलाता है। और बालू भी मांगता है, उसी दौरान बालू से लदे ट्रक को आरा से छुड़ाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।

वहीं इस संबंध में सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने कहा कि पैक्स अध्यक्ष सह व्यवसाई से अज्ञात चार अपराधियों ने गोली मार कर पैसा लूट लेने की सूचना मिली है। घटना का तहकीकात शुरू कर दिया गया है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

deepak