Advertisement

Breaking: बिरौली चौक पर फिर हाईवा ने टेम्पो में मारी टक्कर, चालक जख्मी

*#बिरौली चौक पर फिर हाईवा ने टेम्पो में मारी टक्कर, चालक जख्मी

*#बिरौली चौक पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी प्रशासन सबक लेने को तैयार नहीं है :- माले

पूसा।सम्वाददाता।

पूसा प्रखंड के बिरौली चौक पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी प्रशासन सबक लेने को तैयार नहीं है। बिरौली चौक पर हाईवा की बेलगाम गति के कारण पूर्व में कई लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन प्रशासन बिरौली चौक पर स्पीड ब्रेकर, गोलंबर बनाने के साथ अतिक्रमण को खाली कराने में रूचि नहीं ले रहा है। बीती रात तेज रफ्तार में बिरौली चौक की ओर आ रही हाईवा ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें टेम्पो चालक जख्मी हो गया।

जख्मी चालक का इलाज चल रहा है। हाईवा चालक ने टेम्पो में टक्कर मारने के बाद बिरौली चौक के आगे एक पोल में ठोकर मारा और वहाँ से तुरंत भागने के लिए हाईवा में लदी मिट्टी को वहीं पर गिराकर भाग निकला। भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने इसे प्रशासन की लापरवाही बताते हुए कहा है कि प्रशासन को पूर्व में अवगत कराने के बाद भी कोई उचित पहल नहीं की जा रही है। बिरौली चौक पर दुर्घटना से लोगों की जान जा रही है, लोग निरंतर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं लेकिन स्पीड ब्रेकर व गोलंबर का निर्माण प्रशासन के द्वारा नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि भाकपा-माले की रैली से आने के बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।