-बिजली चोरी को लेकर कनीय विद्युत अभियंता ने पीयर थाना में 5 के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
बंदरा।दीपक।
विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बन्दरा के कनीय विद्युत अभियंता विकास कुमार ने पियर थाना में विद्युत ऊर्जा चोरी करने के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें थाना क्षेत्र के 5 उपभोक्ताओं को नामित किया गया है।

जिसमें विद्युत विभाग के नियमों के विरुद्ध विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ विशेष सघन छापेमारी अभियान चलाने तथा इस दौरान छापेमारी दल के द्वारा विभिन्न गड़बड़ियों सहित विद्युत उर्जा चोरी करते हुए पकड़े जाने के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में बंदरा के अनिल कुमार, शत्रुघन सहनी, दशई सहनी,रिझन सहनी तथा शत्रुघ्न ठाकुर को नामजद किया गया है। पियर थाना अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि विभागीय अधिकारी के आवेदन के आधार पर मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई है।
















