-बांका में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
संवाददाता। बांका।
चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर (बाँका) में सरस्वती शिशु वाटिका के प्रधानाचार्य श्री महेश चन्द प्रसाद, विद्या मंदिर के वरिष्ठ आचार्य श्री आकाश कुमार एवं विद्यालय के सेवानिवृत चालक श्री अखिलेश साह का “विदाई सह सम्मान समारोह” आयोजित किया गया।

ज्ञात हो कि विद्या भारती योजना अन्तर्गत श्री महेश चन्द प्रसाद का स्थानान्तरण जगनाथ मोदी सरस्वती शिशु मंदिर, सुईया एवं विद्या मंदिर के वरिष्ठ आचार्य श्री आकाश कुमार का स्थानान्तरण प्रधानाचार्य के रूप में डॉ. जय प्रकाश मेहता / नारायणी देवी सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर, पुनसिया में हुआ है। साथ ही वाहन चालक श्री अखिलेश साह सेवा निवृत हुए है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष श्री नारायण साह व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिकिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा तीनों को उत्कृष्ट सेवा कार्य हेतु पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बोलते हुए प्रधानाचार्य श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर नै कहा – ” श्री महेश चन्द्र प्रसाद एक सुयोग्य प्रशासक व कर्तव्य निष्ठ कार्यकर्ता थे। श्री आकाश कुमार भूगोल के ख्याति प्राप्त शिक्षक के साथ-2 विद्यालय विकास की सभी गतिविधियों में विगत सात वर्षों से सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।श्री अखिलेश साह एक कुशल वाहन चालक थी।”
इस मौके पर तीनों के सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए श्री नारायण साह,विनय कुमार सिंह, विनोद कुमार, कृष्ण प्रकाश सिंह, संतोष आनंद, ब्रजकिशोर चौधरी ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सत्र का संचालन श्रीमती संजना सिन्हा के द्वारा किया गया।
इस विदाई सह सम्मान समारोह” के अवसर पर अर्चना राज हंस, विनित कुमार सिंह, संजीव कुमार सुधांशु, मिथिलेश चौधरी, विवेकानंद सिंह, गौतम पाठक, तृतिनाथ झा, अभय कुमार, पल्लवी कुमारी, प्रदीप कुमार, निरंजन कुमार नीरज था। धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार, हीना कुमारी थे।












